एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक किशोर की जान ले ली। हादसे में 16 वर्षीय विक्रांत सिंह पुत्र मेवा राम निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जमीन से महज करीब चार फुट ऊपर झूल रही थी। विक्रांत सिंह अपने खेत में मक्का की फसल देखने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि झूलती बिजली लाइन को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।