फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ताजमहल में हुई फिल्म की शूटिंग... गाइड बने परेश रावल; पर्यटकों से दुर्व्यवहार का आरोप

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर आधारित फिल्म 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग में सोमवार को हुई। अभिनेता परेश रावल ने ताज के रॉयल गेट पर कई दृश्यों की शूटिंग की। वह फिल्म में गाइड के किरदार में हैं। उन्होंने शूटिंग से पहले ताज में पर्यटकों के साथ गाइडों का व्यवहार, उनकी बातें और अंदाज को देखा। उसी के अनुरूप सीन में वैसे ही अंदाज में बयां किया। 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग तीन दिन से आगरा में चल रही है। ताजमहल के गाइडों पर आधारित फिल्म की शूटिंग दशहरा घाट, ताजगंज के कटरों के बाद सोमवार को ताजमहल के अंदर हुई। यहां रॉयल गेट पर अभिनेता परेश रावल गाइड की भूमिका में नजर आए। वह पर्यटक परिवार को ताज दिखाते हुए कहानी बयां कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ताजमहल में पर्यटकों को रॉयल गेट पर रोक दिया गया। बाउंसरों ने पर्यटकों से धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने वाले पर्यटकों के मोबाइल छीन लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें