फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली धमाके के बाद आगरा में अलर्ट...बढ़ाई गई ताज की सुरक्षा, जगह-जगह चेकिंग; तीन सेक्टर में बंटा शहर

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 01:35 PM IST

दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद से जिले में हाई अलर्ट है। ताजमहल और आगरा किला सहित अन्य स्मारकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासताैर पर ताज के पीछे यमुना और मेहताब बाग की तरफ से विशेष नजर रखी जा रही है। शहर को तीन सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुबह-शाम चेकिंग की गई। होटलों को भी खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। मंटोला सहित मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बैठक कर सीओ एलआईयू को भी दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई। आगरा के रहने वाले पप्पू सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इसके बाद से यूपी में अलर्ट है। पर्यटन के लिहाज से आगरा महत्वपूर्ण है। पूर्व में कई बार आतंकी ताज की रेकी भी कर चुके हैं। इसको देखते हुए यहां पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देर रात पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ताजमहल और आगरा किला पहुंचे थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी सिटी सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ताजमहल के पीछे मेहताब बाग की तरफ वाॅच टाॅवर के साथ अलग से सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें