अग्रबंधु समन्वय समिति के ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बल्केश्वर स्थित डॉली पब्लिक स्कूल में हुआ। महाराजा अग्रसेन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथित के रूप में सुनील विकल उपस्थित रहे। समिति की महिला अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया कि यह ग्रीष्म कालीन शिविर 21 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसमें पांच वर्ष के ऊपर के सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसमें डांस, मेंहदी, ब्यूटीशियन हेयर स्टाइल, भरत नाट्यम, जूडो कराटे आदि सिखाए जाएंगे।