खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव कुसियापुर में बुधवार रात करीब नौ बजे जन्मदिन की खुशियां देखते ही देखते संघर्ष में बदल गईं। चॉकलेट बदलने और उधार सामान देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।