सृष्टि सेवा संकल्प सोसाइटी की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महामंत्री आशीष सिंघल, कोषाध्यक्ष हिना खान, संरक्षक मनोज नोतनानी, अखिलेश अग्रवाल और संजय मल्होत्रा ने मरीजाें की जान बचाने के लिए रक्तदाताओं की सराहना की। 18 लोगों ने किया रक्तदान एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में पीयूष कुलश्रेष्ठ, इदरीश उस्मानी, शिवम प्रजापति, पवन चौहान, सौरव दुबे, अंकित अग्रवाल और पुलकित अग्रवाल समेत 18 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में डॉ. सौम्या चाहर, डॉ. सृष्टि और काउंसलर प्रमोद ने सहयोग किया।