फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दमखम

आगरा के फतेहपुर सीकरी में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंगा सीनियर सदन और यमुना सीनियर सदन के बीच हुआ। इसमें गंगा सीनियर सदन ने जीत दर्ज की। गंगा सदन की टीम का नेतृत्व कविता और यमुना सदन की टीम का नेतृत्व शिवानी ने किया। दूसरा मुकाबला सरस्वती सीनियर सदन और गोमती सीनियर सदन के बीच खेला गया, जिसमें सरस्वती सीनियर सदन विजेता रहा। इस प्रकार गंगा और सरस्वती सीनियर सदन ने जीत हासिल की, जबकि यमुना और गोमती सदन उपविजेता रहे। इसके अलावा खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने टीम भावना, साहस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें