फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आधी रात बंद दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कारगिल पेट्रोल पंप के पास नवी सेल परचेज की दुकान में सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे एक बेकाबू कार घुस गई। तेज रफ्तार कार दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर तक जा पहुंची, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान के अंदर खड़ी कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के समय दुकान बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें