गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला के समय उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने विशेष योजना तैयार की है। आगरा मंडल 24 से 31 जुलाई तक विशेष ट्रेनें चलाएगा और कुछ ट्रेनों का विस्तार करेगा। चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्पेयर रैक भी तैयार रखे जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा मिल सके।