फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, फर्जी सीएससी सेंटर से देते थे अंजाम; दो शातिर गिरफ्तार

Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 06:38 PM IST

आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) आईडी, फर्जी लिंक और एपीके फाइल के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिद्धार्थनगर निवासी आयुष कुमार और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी राजा उर्फ गुल प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने आगरा में 10 से 12 करोड़ रुपये और पूरे गिरोह द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी दी है। जांच में गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और दुबई तक जुड़े मिले हैं। पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध सीएससी वॉलेट ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें