फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांच घंटे से अधिक समय तक नजरबंद रहे सपा सांसद...पुलिस कमिश्नर के आश्वासन पर माने, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

आगरा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस इस दौरान अलर्ट दिखाई दी। संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन मंगलवार सुबह गिजौली जाने वाले थे। इस सूचना पर उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आश्वासन पर सपा सांसद और विधायक माने। कहा कि गिजाैली कांड में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आन्दोलन होगा। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक नजरबंद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें