आगरा। राजा मंडी बाजार स्थित लाभचंद मार्केट के अस्तित्व पर आए संकट के बीच दुकानदार दो फाड़ हो गए हैं। एक गुट ने ध्वस्तीकरण से पहले पुनर्वास की मांग शुरू कर दी है। वहीं, दूसरा गुट मार्केट को वैध बताकर कार्रवाई न करने की मांग पर अड़ा है। दोनों ही गुटों के दुकानदारों ने सोमवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात कर संबंधित दस्तावेज पेश किए।