फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढही...मलबे में दब गए लोग, सात घायल

अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Dec 2025 01:47 PM IST

आगरा के बटेश्वर के बिजकौली गांव में जोर सिंह के निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में रविवार सुबह 11 बजे कुछ लोग अलाव पर ताप कर ताश खेल रहे थे। बेसमेंट में मिट्टी का भराव हो रहा था। इसके दबाव में मिट्टी संग बेसमेंट की दीवार ढह गई। बेसमेंट में मौजूद लोग मलबे में दब गए। इससे अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोग मलबा हटा कर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना पर बाह से एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान आदि पहुंच गए। रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मलबे में दब कर घायल हुए लोगों में उत्तम सिंह (50) पुत्र आसाराम, धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र नाथूराम, सुनील कुमार (38) पुत्र दूरबीन सिंह, हीरालाल (60) पुत्र नंदराम, रामेंद्र सिंह (58) पुत्र वेद सिंह, कल्लू (32) पुत्र राम खिलाड़ी, योगेश (45) पुत्र राज बहादुर शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें