नियमित वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गए सचिव लखनऊ से वापस लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के साथ कार्यालय में बैठक की। एआर सहकारिता सतीश कुमार ने बताया कि जिले में सक्रिय संगठन के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। उन्होंने सहकारिता मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी है। कल से वह नियमित समितियां को खोलेंगे।