आगरा में सिकंदरा-अरतौनी हाईवे पर मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल के सामने सिकंदरा से अरतौनी की ओर जा रही स्कूल के बच्चों से भरी वैन सर्विस रोड पर भरे पानी में फंस गई। क्षेत्रीय निवासी हिमांशु चौधरी ने बताया कि हाईवे किनारे मौजूद सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। बरसात होने पर यहां दो से तीन फीट पानी भर जाता है। यहां से निकलने वाले वाहन उसमें फंस जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। बरसात होने के कारण करीब एक घंटे से स्कूल की वैन गड्ढे में भरे पानी में फंसी रही।