उत्तर प्रदेश के कासगंज में सिढ़पुरा कस्बा में गणेश विसर्जन शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की तीन दर्जन भव्य झांकियां, काली अखाड़ा और राधाकृष्ण नृत्य मंडली आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा धुमरी रोड, गंजडुंडवारा रोड और एटा रोड से गुजरी। जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा और आरती कर स्वागत किया। काली अखाड़े के कलाकारों ने पराक्रम दिखाया। राधाकृष्ण मंडली ने भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।