आगरा के महिला चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की पिछले 22 दिनों से चली आ रही हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। अधिकारियों के मांगों को पूरा करने के सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इससे अस्पताल को गंदगी से मुक्ति मिली और स्वास्थ्य सेवाएं पुन सुचारू हो गईं हैं।