फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा मुफ्त डॉक्टर परामर्श, समर्पण समिति ने शुरू की नई स्वास्थ्य योजना

Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 12:57 PM IST

आगरा। समर्पण समिति ने जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पण आरोग्य कार्ड जारी किया है। इससे समिति की ओर से संचालित दिल्ली गेट स्थित समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल की ओपीडी में निशुल्क परामर्श मिलेगा। जांच में पैथोलॉजी जांच में 30 फीसदी की छूट मिलेगी। वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित कार्यक्रम में 1000 कार्ड जारी किए। इसमें 500 व्यक्तिगत और 500 परिवार कार्ड हैं। अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार कंसल ने बताया कि व्यक्तिगत के लिए कार्ड की कीमत 20 और पूरे परिवार के लिए 50 रुपये है। ये महीने भर के लिए मान्य होगा। यह कार्ड से दिल्ली गेट स्थित समर्पण हॉस्पिटल से प्राप्त कर सकते हैं। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि संस्था जेनेरिक दवाओं के स्टोर भी संचालित करेगी, जिससे मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। महासचिव बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक का डोनर कार्ड भी मान्य होगा। नए सदस्य अभिषेक गोयल का स्वागत किया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, जीके अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, मंजू कंसल, अनीता अग्रवाल, आशा कंसल, बीना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें