आगरा के दीवानी परिसर में बार काउंसिल चुनाव में मतदान करने पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को अधिवक्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। अधिवक्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दाैरान सांसद को पुलिस सुरक्षा में दीवानी परिसर से बाहर निकाला गया।