आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर-धनौली में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय की तिजोरी तोड़कर 11लाख रुपये की नकदी साफ कर दी गई। इस घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा क र दिया है। पुलिस ने मकान मालिक हरीश गोयल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद हुए हैं।