फतेहाबाद रोड स्थित में होटल में एंडो रोबो कार्यशाला में महिलाओं में बचपन हारमोंस में गड़बड़ी, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर समेत कई परेशानियों पर व्याख्यान दिए । डॉक्टर ने बताया कि खराब दिनचर्या और खान-पान के कारण, महिला में मोटापा बढ़ रहा है, जिससे मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, घुटनों में दर्द, हाइपरटेंशन समेत कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं । इससे सर्जरी में भी रसौली सिजेरियन और अन्य तरह की ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि इनमें से पौष्टिक आहार, स्वस्थ दिनचर्या बनाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यशाला में टेली रोबोटिक सर्जरी का भी प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें एक स्थान पर बैठकर हुए दूसरे शहरों में भर्ती मरीज की भी आसानी से ऑपरेशन कर सकते हैं । इससे दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को भी रोबोटिक सर्जरी के जरिए से बेहतर ऑपरेशन कर सकते हैं।