रक्षाबंधन के त्योहार पर आईएसबीटी बस स्टेशन पर फोर्ट डिपो की मेरठ की ओर जाने वाली एक बस को सजाया गया। इस बस में यात्रा करने वाली महिलाओं ने योगी सरकार की मुफ्त बस यात्रा की योजना की जमकर तारीफ की और परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस दौरान बहनों ने क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल व अन्य अधिकारियों को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर सेवा प्रबंधन तुलाराम वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव, शशि रानी, विजेंद्र सिंह, रामविलास आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।