आगरा। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने बनी विवादित मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सड़क के बीच स्थित इस मजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता था और हादसों की आशंका बनी रहती थी। प्रशासन और संबंधित पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। कार्रवाई पुलिस प्रशासन की निगरानी में की जा रही है और मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।