फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी का सम्मान

आगरा। तालाब में डूब रही युवती की जान बचाने वाले थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी को बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सम्मानित किया। बुधवार शाम थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात आरक्षी दीपक सोलंकी और सागर एक शिकायती पत्र की जांच कर लाैट रहे थे। दोनों ने ग्वालियर गेट के पास स्थित शाही तालाब में कूदते हुए एक युवती को देखा था। दीपक सोलंकी युवती की जान बचाने के लिए तालाब में कूद गए थे। गहरे पानी में गई युवती को काफी मशक्कत के बाद आरक्षी ने निकाल लिया। आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र के साथ धनराशि भी प्रदान की गई। उन्हें प्रशंसा चिह्न दिलाने के लिए अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें