आरबीएस एजुकेशन सोसायटी खंदारी स्थित कार्यालय में बिचपुरी में संचालित अनिश्चितकालीन धरना के विरोध में मीडिया से रूबरू हुए। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बिचपुरी में चल रहा धरना प्रदर्शन पूरी तरह से अवैध है। इनकी सारी मांगे बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। अनुकंपा और मृतक आश्रित की नियुक्ति की प्रक्रिया विश्वविद्यालय और शासन के नियमानुसार होती है। बिचपुरी परिसर में ही 45 प्राइवेट कॉलेज का नोडल सेंटर भी है इससे गोपनीय परीक्षा सामग्री भी है। अनिश्चितकालीन धरना से परीक्षा की सुचिता भी भंग हो रही है। इस संदर्भ में शासन, प्रशासन और कुलपति को भी अवगत करा दिया है।