फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस बाजार में 100 साल से बिक रहे 'रावण'...हर साइज का पुतला, कारीगर बोले- अब बढ़ गई है डिमांड

अरुन पाराशर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:56 PM IST

दशहरा पर जब रावण के पुतले का दहन होगा तो असत्य पर सत्य की विजय का परचम लहराएगा। शहर में जगह-जगह लोग रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके लिए घटिया आजम खां स्थित छिली ईंट पर मूर्ति बनाने वाले कारीगर रावण के पुतले बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। 100 सालों से रावण के पुतले बनाने का काम करने वाले कारीगर कहते हैं कि यह परंपरा उन्होंने अपने पूर्वजों से सीखी है, जिसे अब वह अपने बच्चों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दशहरा के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके लिए हमने कई साइज में पुतले बनाए हैं। जिसमें 5 फीट से लेकर 20 फीट तक के पुतले शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में रावण के पुतले की बिक्री कम होती थी, लेकिन जबसे श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसके बाद से पुतलों की डिमांड भी बढ़ गई है। पहले जहां सीजन में 3 से 4 पुतलों की बिक्री होती थी। वहीं अब 20 से 25 पुतले आसानी से बिक्री हो जाते हैं। हमारे पास 1500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के पुतले मौजूद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें