फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कविताओं से गूंजी बुजुर्गों की मुस्कान, रामलाल वृद्धाश्रम ने मनाया 20वां स्थापना दिवस

आगरा। कैलाश स्थित रामलाल वृद्धाश्रम और गोशाला के परिसर में बुधवार को संस्था का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा और प्रशासनिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने एक ही छत के नीचे सेवा और संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण पेश किया। कवियों ने बुजुर्गों की तन्हाई दूर की। कविताओं से समाज को मानवीय मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया। अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि रामलाल वृद्धाश्रम की नींव वर्ष 2006 में सेवा के उस संकल्प के साथ रखी गई थी, जहां समाज के ठुकराए हुए बुजुर्गों को सम्मान के साथ जीवन देने का सपना देखा गया था। आश्रम की शुरुआत स्व. अशोक जैन और राजकुमार जैन ने की थी। आज इस आश्रम में रह रहे अधिकांश बुजुर्ग वे हैं, जो किसी न किसी भावनात्मक संघर्ष के बाद यहां पहुंचे। यहां का वातावरण अब उनके लिए घर जैसा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद महाराज और विशिष्ट अतिथि यमुनाधर चौहान, एडीएम सिटी एके. सिंह, विपुल सिंह, सर्वेश कुमार ने किया। प्रसिद्ध कवि अशोक चौबे, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, पदम गौतम, ऐलिस अवस्थी, किशोर सोलंकी, शिव सागर शर्मा और पदम अलबेला ने अपनी ओजपूर्ण और हास्य-व्यंग्य की कविताओं से श्रोताओं को हंसाने के साथ भावुक भी किया। इस दौरान अनिल शर्मा, राजकुमार, सुनील कुमार जैन, अशोक गोयल, जितेंद्र फौजदार, सुशील जैन, नंदकिशोर शर्मा, संदेश जैन, विनय शर्मा, धीरज चौधरी और मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें