अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में किया गया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि अब देश बदल रहा है। वर्ष 2014 के बाद से देश में संपन्नता की स्थिति बनी है। देश और राज्य में कारोबार करने का माहाैल बना है। उन्होंने कहा कि अब छात्र अपने दिमाग में नाैकरी करने वाले नहीं, बल्कि एमएसएमई योजनाओं का लाभ उठाते हुए नाैकरी देने वाले बनें। ये लेकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ें।