आगरा। ईदगाह-खेरिया रेल ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह भारी वाहन की टक्कर से ओवरहेड बैरियर टूट गया था। इस कारण भारी वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही थी। बड़ी संख्या में वाहन निकल रहे थे। जानकारी पर रेलवे ने बैरियर को ठीक कराया। बृहस्पतिवार को बैरियर लगा दिया गया। ईदगाह-खेरिया आरओबी पर मरम्मत कार्य के लिए 1 जून से 90 दिनों के लिए भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई गई है। इससे हल्के वाहन ही गुजर सकते हैं।