फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदलते मौसम में नवजातों का रखें ध्यान, ये बरतें सावधानी

मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही नवजात शिशुओं में संक्रमण (इन्फेक्शन) का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू ने बताया कि नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होती है, इसलिए बदलते मौसम में उनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। डॉ. खुशबू के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि गर्मी और उमस से बचाने के लिए माता-पिता नवजात को सीधे कूलर की हवा के संपर्क में रख देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। शिशुओं को सीधे कूलर या एसी के सामने न सुलाएं। इसके साथ ही, जन्म से लेकर सवा महीने (42 दिन) तक नवजात के कमरे में बाहरी या ज्यादा लोगों का आना-जाना नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का डर सबसे ज्यादा रहता है। अक्सर माताएं गर्मी के मौसम में बच्चों को पानी, शहद या घुट्टी पिलाने लगती हैं, लेकिन डॉक्टर ने साफ किया कि छह महीने तक बच्चों को मां के दूध के अलावा कुछ भी न दें। शिशु अक्सर कपड़े गीले कर देते हैं, जिससे उन्हें फंगल इन्फेक्शन या फोड़े-फुंसी होने का खतरा रहता है। इसलिए उनके कपड़ों को हमेशा अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाने के बाद ही पहनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें