आगरा के बाह में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में प्रसिद्ध भजन गायक महावीर चाहर ने बटेश्वर की धरती को प्यारे अटल जी....भजन गाकर पांडाल में मौजूद लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने भजन के जरिए अटलजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। पांडाल में डीएम आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।