आगरा के बाह के बिजकौली गांव में 14 दिसंबर को निर्माणाधीन बेसमेंट की ढही दीवार के मलबे में 7 लोग दब गये थे। जिनमें से हीरालाल एवं योगेश कुमार उर्फ योगेन्द्र की मौत हो गई थी। मलबे में दब कर घायल हुए उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामेंद्र सिंह, कल्लू जिंदगी के लिए अस्पताल में जूझ रहे हैं। बिजकौली गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सपा के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह बिजकौली पहुंचे। मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, आदिल वेग मिर्जा, राम सिंह आजाद, आलोक यादव, सुभाष यादव, योगेश यादव, लक्ष्मण कुशवाह, अरविंद यादव, मुन्नेश कुमार, मुकेश बरुआ आदि मौजूद रहे।