फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह का स्मरण कर निकली क्रूस यात्रा

Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 04:40 PM IST

आगरा के प्रतापपुरा स्थित सेंट मैरी चर्च में ईसाई पंचांग के पवित्र सप्ताह के तहत ईस्टर-पूर्व गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने उपवास, प्रार्थना और आत्ममंथन किया। महाधर्माध्यक्ष आर्चबिशप डॉ. राफी मंजलि ने बताया कि यह दिन प्रभु यीशु के असीम प्रेम, त्याग, क्षमा और मानवता के उद्धार का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित हेतु स्वयं को बलिदान कर दिया और हमें प्रेम, दया और क्षमा का मार्ग दिखाया। प्रार्थना सभा के दौरान पवित्र वचनों का वाचन, विशेष प्रार्थनाएं और क्रूस वंदना (विनरेशन ऑफ द क्रॉस) की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा के साथ भाग लिया। फादर डॉनी, फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और आध्यात्मिक गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु के बलिदान की गहराई का अनुभव कराया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने इस यात्रा में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि गुड फ्राइडे का दिन सभी के लिए आत्मचिंतन और त्याग का संदेश लेकर आता है। इस दिन सभी श्रद्धालु उपवास रखते हैं और प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उस जीवित परमेश्वर में विश्वास करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें