फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:PF सिर्फ बचत नहीं, सुरक्षा भी! जानिए निजी कर्मचारी की मौत पर परिवार को कैसे मिलते हैं 7.5 लाख रुपये

आगरा। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) योजना केवल बचत का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का भी मजबूत आधार है। पीएफ कमिश्नर इंद्रनील घोष ने बताया कि प्राइवेट नौकरी में आने के बाद यदि कर्मचारी का वेतन 15 हजार रुपये तक है, तो उसे कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि पीएफ अंशदान करने वाले कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा भी मिलती है। यदि नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामांकित आश्रितों को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (ईडीएलआई) योजना के तहत अधिकतम 7.5 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारी परिवार पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाता है। पात्रता की शर्तें पूरी होने पर दो बच्चों को भी निर्धारित अवधि तक पेंशन मिलती है। पीएफ कमिश्नर ने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन अवश्य कराएं और आधार, बैंक खाता तथा अन्य विवरण समय-समय पर अपडेट रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परिवार को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। पीएफ कमिश्नर इंद्रनील घोष

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें