गणेश चतुर्थी को लेकर मूर्ति बनाने की तैयारियां आगरा में जोरों पर हैं। 27 अगस्त को आगरा में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मूर्तिकार गणपति की मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। दहतोरा के नीतेश नगर निवासी दीपक बताते हैं कि उनके यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों में मूर्तियां भेजी जाती हैं। जिनको भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी मूर्तियां पीओपी और नारियल जूट से बनाई जा रही हैं। इसमें मिट्टी भी मिलाई जाती है। श्रद्धालुओं द्वारा मूर्ति को पानी में विसर्जन के बाद ये मूर्तियां पानी में घुल जाती हैं।