श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू हो गई हैं। मूर्तिकार गणपति की मूर्तियां बनाने में जुट गए हैं। गुरुद्वारे के सामने फुटपाथ किनारे मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार शंकर ने बताया इस बार मूर्तियों का बाजार मंदा है। हमने कम ही मूर्तियां बनाई हैं। जिसमें एक फीट से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां हैं। जिनकी कीमत 100 से 9000 रुपए तक है। मूर्तियों का निर्माण पीओपी से किया जा रहा है। पीओपी पानी में जल्दी घुल जाए इसके लिए उसमें नारियल की जूट मिलाई जा रही है। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्यौहार है अभी ग्राहक सिर्फ दाम पूछने के लिए आ रहे हैं, मूर्तियों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि हफ्ते भर बाद से बिक्री शुरू हो जाएगी।