फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन

आगरा। प्रयागराज-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव से आगरा के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। गुजरात के वेरावल और प्रयागराज जाने वाले यात्री अब ईदगाह से सीधे इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके साथ झींझक और फफूंद स्टेशनों पर भी ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी। झींझक में 1:48 से 1:50 बजे और फफूंद में 2:13 से 2:15 बजे ठहरेगी। ईदगाह स्टेशन 6.30 बजे पहुंचेगी। इस ठहराव से आगरा के यात्रियों को वेरावल की ओर जाने के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04174 प्रत्येक शुक्रवार 14 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें