आगरा में आयोजित ताज महोत्सव के मंच पर युक्ति मल्होत्रा ने नृत्य की प्रस्तुति के द्वारा सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। युक्ति मल्होत्रा ना तो बोल सकती हैं और ना ही सुन सकती हैं। युक्ति स्पेशल चाइल्ड हैं। उन्होंने स्वयं के द्वारा ही इसका अभ्यास किया। उनके माता-पिता विनीत मल्होत्रा व शीतल मल्होत्रा का अपनी बेटी के प्रति पूरा सहयोग रहता है। ताज महोत्सव के मंच पर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। युक्ति से यह प्रेरणा मिलती है कि कुछ भी असम्भव नहीं है अगर मन में ठान लिया जाए तो ।