फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खराब खानपान- शराब से युवाओं में बढ़ रही फैटी लिवर की परेशानी

Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 PM IST

आगरा। आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पेट फूलना, खुजली रहना और पेशाब का रंग गहरा हो रहा है तो ये लिवर खराब होने के संकेत हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराएं। विश्व लिवर दिवस के उपलक्ष्य में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि खराब खानपान और शराब की लत से युवाओं के लिवर खराब हो रहे हैं। फैटी लिवर और एडवांस सिरोसिस की दिक्कत तेजी से बन रही है। पौष्टिक आहार लेने और शराब छोड़ने से तीन-चार सप्ताह में मरीज के बदलाव दिखता है। फल, हरी सब्जी, मोटे अनाज खाने और रोजाना व्यायाम से लिवर की बीमारी से बचाव होता है। उन्होंने बिना चिकित्सकीय परामर्श के दर्द निवारक दवाएं लेने से भी मना किया है। संगोष्ठी में डॉ. विजय बालेचा, बिजनेस डेवलेपमेंट हेड तरुण मैनी, एचआर मैनेजर लवकेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें