आगरा। एमजी रोड पर सांई की तकिया से रावली तक मेट्रो निर्माण के कारण दिन भर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीषण जाम में बालूगंज स्थित आवास से पुलिस लाइन कार्यालय जा रहे पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की गाड़ी फंस गई। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी दौड़ पड़ेे। मेट्राे कर्मचारियों को बिना जानकारी काम करने पर फटकार लगाई। रकाबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद भी संकुचित सड़क पर दिन भर वाहन रेंग-रेंग कर निकले। पुलिस अगर व्यवस्था नहीं संभालती तो हालात और बुरे हो सकते थे।