आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की दयालबाग चौकी क्षेत्र स्थित होम डेकोर शोरूम ‘विनियम वर्ल्ड’ में हुई चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। तीन अप्रैल को तीन चोरों ने शोरूम का शीशा तोड़कर दो महंगे लैपटॉप और एक एम्प्लीफायर चोरी कर लिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं।