फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चतुर्थ सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Dec 2025 07:36 PM IST

आगरा के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चतुर्थ सांसद खेल स्पर्धा–2025 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को चाहरवाटी अकोला स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अवसर पर सुबह 10 बजे से आयोजित समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और उनका उत्साहवर्धन करेगा। जिले के पांचों विधानसभाओं के खिलाड़ी एकजुट होकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें