फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेंट जॉर्जेस कॉलेज में कक्षा में गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 05:36 PM IST

आगरा के बालूगंज स्थित सेंट जॉर्जेस कॉलेज में सुबह के समय एक कक्ष का अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कोई छात्र घायल नहीं हुआ। बच्चों को दूसरी कक्षा में शिफ्ट कर दिया गया। प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचे और शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान कक्षा 9 के एक कोने से अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनते ही छात्र-छात्राएं घबरा गए और अन्य कक्षाओं के छात्र व शिक्षक भी बाहर आ गए। कुछ देर तक स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित कक्षा खाली कराकर विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में भेज दिया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया ने बताया कि घटना सुबह प्रार्थना सभा के बाद हुई। कक्षा 9 में शिक्षक उपस्थिति ले रहे थे, तभी एक कोने से थोड़ा-सा प्लास्टर गिर गया। किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें