आगरा के संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में शनिवार को जिला पिट्टू एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पिट्टू और पंजा कुश्ती खेल के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने बताया कि दो जनवरी से पिट्टू चैंपियनशिप का आगाज होगा। चैंपियनशिप पांच जनवरी तक आयोजित की जाएगी।