फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी हुए शामिल; कही ये बात

Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 10:46 PM IST

आगरा में आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क से चतुर्थ परशुराम शोभायात्रा श्री परशुराम सेवा चरण सेवक की ओर से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने की। उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी भी उपस्थित थे। लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु भी उपस्थित रहे। परशुराम कुटुंब शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी आए थे। उन्होंने आवास विकास कालोनी स्थित परशुराम चौक पर हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना समाज में सौहार्द को प्रभावित करती है। सार्वजनिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की। कहा कि प्रशासन को निष्पक्षता के साथ सभी पक्षों को सुनकर कार्य करना चाहिए। अग्निहोत्री ने शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें