फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में भीड़, पर्चा बनवाने के लिए हुई धक्का-मुक्की

अरुन पाराशर Updated Mon, 05 Jan 2026 04:15 PM IST

ठंड बढ़ने से एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। इसमें हड्डी रोग के मरीज सबसे ज्यादा है। इसमें जकड़न से मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन के साथ फैक्चर के मामले भी बढ़ गए है। हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर मयूर गुप्ता ने बताया कि मांसपेशियों के कारण कई बार मरीज एकदम उठकर के चलने लगता है, जिससे मरीज गिर रहा है। इससे कोहनी, रीढ़ की हड्डी, कूल्हे में फ्रैक्चर हो रहे हैं। ओपीडी में ऐसे 70 से 80 ऐसे मरीज आ रहे हैं। साथ ही हड्डी कमजोर वाले मरीजों में दर्द, बार-बार फ्रैक्चर होना, पुरानी चोट के दर्द भी बढ़ रहे हैं। इनको दवा देने के साथ फिजियोथैरेपी भी कराई जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी परिसर ठसाठस भर गया। इससे पर्चा और जांच के लिए धक्का मुक्की और मारामारी झेलनी पड़ी। इससे कई मरीज परेशान होकर के बाहर बैठ गए। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना से अधिक मरीज आते हैं। ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए भी स्टाफ बढ़ा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें