आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की युवती की अनजान व्यक्ति ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर नहाते समय की वीडियो पोस्ट कर दी। आरोपी ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी भी हैक कर ली। पीड़िता ने किसी करीबी पर शक जताते हुए साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आईडी बनाने वाले के आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।