आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र में धर्मस्थल के अंदर असामाजिक तत्वों ने थैले के अंदर आपत्तिजनक सामान रख दिया। सुबह के समय जब लोग यहां पहुंचे, तो इस थैले को देखकर आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ये हरकत करने वाला आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं नमाज के बाद हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।