आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को नियुक्तिपत्र मिलते ही 202 अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। नई नियुक्तियों से एसएन में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होगी, जिसका मरीजों को लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं। युवाओं को नौकरी भी दी जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि स्टाफ नर्स की नियुक्ति होने से चिकित्सकीय सेवाओं में सुविधा मिलेगी। इनको जरूरत के आधार पर विभिन्न विभागों में तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. टीपी सिंह, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. जीवी सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नीतू चौहान, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति भारद्वाज की मौजूदगी रही।