सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की भीड़ दिख रही है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही हार्ट के मरीज भी उपचार लेने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के हृदय विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण मरीजों को उपचार लेने में दिक्कत आ रही है। सीएमएस डॉ संजय गुप्ता का कहना है डॉक्टरों की कमी है। जो डॉक्टर उपलब्ध हैं, उनसे बेहतर उपचार दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं।